मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। Post navigation मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया